लोगों में नफ़रत पैदा करने का काम कर रही है भाजपा -पूरण सिंह रावत

लोगों में नफ़रत पैदा करने का काम कर रही है भाजपा -पूरण सिंह रावत
Please click to share News

दक्षिण से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बयार का देवभूमि उत्तराखंड में दिखा असर

टिहरी गढ़वाल 15 नवंबर 2022। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के टिहरी जिला प्रभारी पूरण सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने देश को बांटने का काम किया है। लोगों में नफरत पैदा करने का काम किया है, वोटों का ध्रुवीकरण कर भारत की गंगा जमुनी तहजीब को तहस-नहस करने का काम किया है। 

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणसिंह रावत टिहरी में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

श्री रावत ने यह बात आज नई टिहरी जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने दक्षिण भारत से भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की है और इस यात्रा की जो बयार दक्षिण भारत से निकली है वह देवभूमि उत्तराखंड में जाकर रुकेगी। कांग्रेस ने माणा से इस यात्रा का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी जी के नेतृत्व में जो भारत जोड़ो यात्रा चल रही है उसमें तमाम लोग जुड़ रहे हैं। उत्तराखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर 14 नवंबर से प्रताप नगर में विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी के जन्मदिन 19 नवंबर तक छह दिन भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है।

उन्होंने उत्तराखंड में भर्ती घोटालों, बेटी अंकिता व किरन नेगी हत्याकांड को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। कहा कि एक हाकम को पकड़कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि असलियत यह है कि कई हाकम पर सरकार हाथ डालने से बच रही है।

कांग्रेस नेता शांति भट्ट

इस मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने भारत जोड़ो यात्रा का पूरा प्लान जारी करते हुए कहा कि जिला टिहरी गढ़वाल में भारत जोड़ो यात्रा का दिनांक 14 नवंबर 2022 (पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 133वीं जयंती) से जिले भर में पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण के साथ गोष्ठियों के माध्यम से शुभारंभ हो चुका है।

 *दिनांक 14 नवंबर 2022 को प्रताप नगर विधान सभा के लंबगांव बाजार में विधायक विक्रम सिंह नेगी जी के नेतृत्व में पदयात्रा हुई। 16 नवंबर को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणी बडोनी जी के ग्राम अखोड़ी से बडोनी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं  पद यात्रा होगी। 17 नवंबर 2022 को जाखणीधार ब्लाक के ग्राम नवाकोट में राज्य आंदोलनकारी स्व. विद्या दत्त रतूड़ी जी के परिजनों को सम्मानित करते हुए जाखणीधार बाजार में पदयात्रा तत्पश्चात अंजनीसैण गैस एजेंसी से भुवनेश्वरी महिला आश्रम में समापन होगा।

19 नवंबर 2022 श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती पर नई टिहरी शहर स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पार्क से राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक व श्रीदेव सुमन पार्क होते हुए बोराडी स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा (निकट नगर पालिका परिषद कार्यालय) तक पदयात्रा की जाएगी साथ ही 19 नवंबर को नैनबाग में सामाजिक कार्यकर्ता स्व. किशन सिंह कैंतुरा जी के आवास पर उनके परिजनों को सम्मानित करते हुऐ, नैनबाग बाजार में स्व. सरदार सिंह जी की प्रतिमा तक पदयात्रा के कार्यक्रम है।

श्री भट्ट ने कहा कि कांग्रेस लगातार मांग करती रही है कि वर्तमान सरकार के घोटालों भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराई जाए लेकिन हमारी आवाज को दबाया जाता रहा और अब स्वंय भाजपा के दो बहुत ही सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्रियों श्री त्रिवेन्द्र जी व तीरथ जी ने स्वीकार किया है कि इस राज्य में भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी बढ़ी है मगर सरकार फिर भी इस पर लगाम लगाने को तैयार नहीं है।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व एडवोकेट ज्योति भट्ट ने शायरी के माध्यम से सरकार पर कटाक्ष किया , देखिए–

*सबके मन में गम गुस्सा है सबके मन में मर्म व्यथा 

कालखंड में दर्ज हो रही जन गण मन की नई कथा 

क्रांति यज्ञ में होम करो अब चोरी अर बेईमानी को 

भ्रष्ट तंत्र को सबक मिले तो पंख लगे खुशहाली को*।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती दर्शनी रावत, नवीन सेमवाल, किशोर मंद्रवाल आदि मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories