जोशीमठ तपोवन के पास ग्लेशियर टूटा, जानमाल को भारी नुकसान की ख़बर मुख्यमंत्री चमोली रवाना, 1070 टोलफ्री नम्बर जारी

जोशीमठ तपोवन के पास ग्लेशियर टूटा, जानमाल को भारी नुकसान की ख़बर मुख्यमंत्री चमोली रवाना, 1070 टोलफ्री नम्बर जारी
Please click to share News

गढ़ निनाद समाचार* 7 फरवरी 2021

चमोली। चमोली जिले के जोशीमठ से बड़ी खबर आ रही है कि तपोवन रैणी के पास ग्लेशियर फटने की खबर है। जिसमें अभी तक 50 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार ग्लेशियर फटने से ऋषि गंगा  बांध भी टूट गया है जिससे धौली नदी में बाढ़ आने से कई मकान, मवेशी भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। घटना आज सुबह 9.45 बजे की है। आपदा परिचालन केंद्र ने टोलफ्री नबंर जारी किए हैं । जानकारी के लिए 1070 पर  कॉल कर सकते हैं।   

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने प्रशासन को आपदा से निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि अभी कितने लोग हताहत हुए कहना गलत होगा। उन्होंने सोशल मीडिया से अफवाह अथवा पुरानी तस्वीरे न दिखाएं। केंद्र से भी एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम भी जल्द चमोली पहुंचेगी। वहीं जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया भी अपने प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर हैं। उन्होंने अफवाहों पर बिलकुल भी ध्यान न देने को कहा है।

उधर डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, प्रशासन, पुलिस टीम मौके पर है। राहत बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने श्रीनगर, कीर्ति नगर देवप्रयाग, ऋषिकेश हरिद्वार तक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।  

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 

वहीं, चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे। अलकनन्दा किनारे के गांवों को खाली कराया जा रहा है। हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा नदी किनारे स्थित बस्तियों को खाली कराया जा रहा है।

श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है। वहीं, नदी में काम कर रहे मजदूरों को भी हटाया जा रहा है। स्टेट कंट्रोल रूम के अनुसार, गढ़वाल की नदियों में पानी ज्यादा बढ़ा हुआ है। करंट लगने से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

टिहरी आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर, देवप्रयाग क्षेत्र के खनन पट्टों में काम करने वाले लोगों को हटा दिया गया है।

मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्ट वालों को हटा दिया गया है। Gvk डैम द्वारा पानी नियंत्रित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। समस्त प्रतिवादन टीमों को अलर्ट मोड़ में रखा गया है।

जिला प्रशाशन व पुलिस टीमें अलर्ट हैं। एसडीआरएफ ढालवाला, टिहरी ने प्रभावित क्षेत्र जोशीमठ के लिए कूच किया है। अनाउंसमेंट के द्वारा भी अलर्ट किया जा रहा है।

*पौड़ी- चमोली आपदा कंट्रोल रूम एवं डी सी आर पौड़ी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तपोवन जोशीमठ चमोली का बैराज डैम टूटने के कारण पानी का बहाव तेज हो गया है।

इसके मधेनज़र जिला प्रशासन द्वारा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर से ऋषिकेष तक नदियों किनारे रह रहे लोगो को अलर्ट कर दिया गया है।

आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी से 12:30 की रिपोर्ट के अनुसार पानी चमोली पहुँच गया है।

तपोवन जोशीमठ चमोली का बैराज डैम टूटने के कारण पानी का बहाव तेज होने के चलते जिला प्रशासन निरन्तर हालातों पर नज़र बनाये हुए है।

आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन, एस डी आर एफ तथा जी बी के की टीमें भी अलर्ट है। बताया गया है कि पानी का बहाव नार्मल से थोड़ा ऊपर है। जलस्तर 2-3 मीटर ऊपर है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories