तीरथ ‘मंत्रिमंडल’ में 8 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री ने ली शपथ

तीरथ ‘मंत्रिमंडल’ में 8 कैबिनेट और 3 राज्यमंत्री ने ली शपथ
Please click to share News

गढ़ निनाद समाचार।

देहरादून, 12 मार्च 2021। शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है। सभी 11 मंत्रियों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शपथ दिलाई।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद पर तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद से ही मंत्रिमंडल गठन के कयास लगाए जा रहे थे। आज भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिलने के साथ ही राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी 11 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पूरी टीम राज्य के विकास के लिए काम करेगी और 2022 में फिर सरकार बनाएंगे।

कैबिनेट मंत्रियों में क्रमशः सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे (संस्कृत भाषा में शपथ) सुबोध उनियाल,गणेश जोशी,डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य और स्वामी यतीश्वरानंद को शामिल किया गया है।

मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट और तीन राज्यमंत्री बनाये गये हैं। अकेले अरविंद पांडेय ने संस्कृत में शपथ ली।

मीडिया द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि नए चेहरों में ऋतु खंडूरी, महेंद्र भट्ट और पुष्कर धामी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है पर ऐसा नहीं हुआ।

अगर जातीय समीकरण की बात करें तो तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल में चार ठाकुर, पांच ब्राह्मण के अलावा एक दलित महिला और एक दलित चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories